Tuesday, April 26, 2011

छत्तीसगढ़ की गायक प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कमज़ोर क्यो.....उस्ताद आरिफ तनवीर से बातचीत

छत्तीसगढ़ अंचल के प्रतिभाशाली कलाकार अपना असर राष्ट्रीय स्तर तक उस संख्या में नहीं जमा पा रहे हैं जिसके वे हकदार हैं। क्या उनकी प्रतिभा में कमी है या उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है या फिर भेदभाव की नीति राष्ट्रीय चैनलों में रिएलिटी शोज़ या फिर कॉम्पटिशन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को नहीं पहुंचने दे रही है।
पद्मविभूषण उस्ताद अली अकबर साहब
दिल्ली घराने के उस्ताद आरिफ तनवीर संगीत के विविध रूपों को अपनी गायकी में शामिल किये हुए हैं। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय गायन को हर रेंज में गाने की क्षमता रखते हैं। खयाल, ठुमरी, तराना, दादरा, ग़ज़ल, भजन गायकी में अपना मुकाम बना चुके हैं। इनके पिता हिफ्जुल कबीर उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत सम्मान से सम्मानित हैं। अपने पिता से प्रांभिक गायकी का ज्ञान अर्जित करने वाले आरिफ तनवीर को पद्मविभूषण उस्ताद अली अकबर साहब से भी संगीत शिक्षा लेने का गौरव प्राप्त है। पीढ़ियों से संगीत की विरासत को सहेजने वाले उस्ताद आरिफ म्यूज़िक थेरेपी यानि संगीत चिकित्सा पर काफी दिनों से काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि नाड़ियों का स्वर से, श्रुतियों का धमनियों से और लय का नब्ज़ से संबंध होता है। जिस तरह ये तीनें आयुर्वेदिक चिकित्सा का आधार होते हैं, उसी तरह बीमारी का इलाज संगीत से संभव है। बचपन से ढेरों पुरस्कारों के विजेता रहे उस्ताद आरिफ पिछले 15 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अनेकानेक आयोजनों व महोत्सवों में भारत व विदेशों में अपनी सफल प्रस्तुतियों देते आ रहे हैं पुरस्कारों व सम्मानों से सम्मानित होते आ रहे हैं। साथ ही अंचल के बच्चों को संगीत में महारथ हासिल करवाने की दिशा में दिल-ओ-जान से जुटे हुए हैं। उनके सिखाये हुए नन्हें बच्चे एक अलग ही आत्मविश्वास और संगीत की पारंगतता के साथ विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत होते दिखाई पड़ने लगे हैं। 
ज़ी टीवी सा रे गा मा पा के लिये बच्चों को छांटने की कठिन प्रक्रिया का निर्वहन करने के लिये उन्हें जमशेदपुर आमंत्रित किया गया, वहां से लौटकर आए उस्ताद से हमने जानना चाहा छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कलाकार राष्टीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इतनी कम संख्या में क्यों पहुंच पा रहे हैं, क्या कमी है, क्या ज़रूरतें हैं और आगे क्या संभावनाएं हैं तो उन्होंने इस बारे में हमसे विस्तृत चर्चा की और यही बातचीत हम आपको सुनवा रहे हैं आज इस पॉडकास्ट पर.......

Ek batcheet Ustad Arif Tanveer Kabeer ke saath

Contact  Information of  Ustad Arif Tanveer
Phone :  9098166898
Email  :   ustadariftanveer@gmail.com

3 comments:

  1. सुंदर पोस्ट मन को अभिभूत करनेवाली जानकारी बधाई और शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. उस्‍ताद की भावना रंग लाएगी.

    ReplyDelete
  3. उस्‍ताद आरिफ को मैंने बधाई दे दी है --पार्टी का इंतजार है ..!
    बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि !

    ReplyDelete